न्यूज रणजीत जीनगर

सिरोही:- राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार राज्य पुरस्कार रोवर रेंजर स्काउट गाइड अवार्ड रैली का आयोजन बांसवाड़ा में संपन्न हुआ। सी ओ स्काउट सिरोही नरेंद्र कुमार खोरवाल ने बताया की स्काउट गाइड संगठन से जुड़कर विभिन्न शिविरों में भाग लेकर और प्रशिक्षण प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण करते है। ऐसे स्काउट गाइड रोवर रेंजर को अनेक चरणों से गुजर कर अंतिम में राज्य का सर्वोच्च अवॉर्ड राज्य पुरुस्कार अवार्ड महामहिम राज्यपाल के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र मिलता है।

*इनका हुआ जिले से चयन, महामहिम राज्यपाल अवॉर्ड से हुए सम्मानित*
 
इसी क्रम में सिरोही जिले से वर्ष 2021-22 में महामहिम राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित हेतु एक स्काउट एक रोवर और एक रेंजर का चयन हुआ जिनमें स्काउट राजेश कुमार राउमावि दोलपुर रोवर हरिश वैष्णव राजकीय महाविद्यालय शिवगंज रेंजर निशा मामोडिया राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही को महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा अपने कर कमलों से अवॉर्ड दिया गया। इस अवसर पर सी ओ स्काउट नरेंद्र कुमार खोरवाल , हिमालय वुड बैज बाबू लाल सैनी , स्थानीय संघ पिंडवाड़ा सचिव मूलसिंह भाटी, हिमालय वुड बैज भंवर सिंह दहिया , हिमालय वुड बैज गंगा सिंह इंदा एडवांस स्काउटर नाथुराम गरासिया हिमालय वुड बैज गाइडर प्रियंका कुमारी नीतू कुमारी रोवर लीडर लक्ष्मण किर 
राष्ट्रीयपति स्काउट धीरेंद्र सिंह गोहिल राष्ट्रीयपति प्रशिक्षण प्राप्त रोवर सुरेश कुमार कुणाल प्रजापत अशोक कुमार हडमत सिंह सहित सभी मित्रो एवं संगठन से जुड़े स्काउट गाइड शिक्षकों ने बधाई दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने