हिन्दी संवाद न्यूज (दिल से हिन्दी)
अनुराग श्रीवास्तव (संवाददाता)
अंबेडकरनगर। अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा में 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदर्श गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। 91.33 प्रतिशत अंक के साथ सलोनी कनौजिया दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विभा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गरिमा मिश्रा प्रथम स्थान पर रहीं। 79 प्रतिशत अंक के साथ कोमल दूसरे स्थान पर तथा 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रिया यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय श्रीवास्तव ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक कैलाश ने । इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार शर्मा, राधे श्याम वर्मा, प्रेम किशोर, लिपिक अंशुमान सिंह, सचिन पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य छात्रों का हौसला बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know