गीत प्रस्तुत करती है एनसीसी कैडेट्स 

विशेष संवाददाता, अयोध्या। रानीगंज बाजार स्थित माधव सर्वोदय डिग्री कॉलेज में आयोजित एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-75) के समापन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. विजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक धीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र, माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाठक तथा डिग्री कॉलेज के प्रबंधक राजू पाठक उपस्थित रहे।


 अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र का स्वागत करते कैंप कमांडेंट 


सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय ने पारंपरिक कैंप फायर की औपचारिकता के साथ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सेकंड ऑफिसर जीवन तिवारी एवं जीसीए भारती पांडेय के निर्देशन तथा कैडेट शुभ गौतम और श्रेयांशी के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। इसमें नृत्य, संगीत, गायन, नाट्य मंचन और काव्य पाठ सहित विभिन्न विधाओं में कैडेटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।





प्रतियोगिताओं के बीच कैडेट ओम सिंह की पंजाबी गाने प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कैडेट मानवी सिंह, आर्या और श्रेया ने 'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया' गीत पर राम विवाह का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। वहीं कैडेट रुचि यादव ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कैडेटों द्वारा प्रस्तुत लेजी डांस ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरी ओर 'संदेशे आते हैं' गीत पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति ने सैनिकों के त्याग और बलिदान को जीवंत कर दिया, जिससे उपस्थित दर्शक भावुक हो उठे।


 संदेशे आते हैं पर शानदार प्रस्तुति 


 एनसीसी कैडेट्स द्वारा लोक नृत्य कला का प्रदर्शन 


कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समापन अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


कैंप कमांडेंट कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कैंप के सफल आयोजन के लिए अपने महाविद्यालय के भवन, मैदान व अन्य सुविधाओं के सहयोग हेतु महाविद्यालय के प्रबंधक राजू पाठक व महाविद्यालय प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया।


 अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते कैंप कमांडेंट 

 प्रतिभागी कैडेट को मेडल पहनाते कुलपति 

इस अवसर पर कैंप एडजुटेंट मेजर केपी सिंह, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह, लेफ्टिनेंट जेपी यादव, सेकंड ऑफिसर सुजीत कुमार एवं हिमांशु सिंह, सूबेदार खेम बहादुर छेत्री, श्याम शेर यादव, कोमल सिंह, जीसीआई वंदना यादव सहित सभी प्रशिक्षक एवं शिविर स्टाफ उपस्थित रहे।





        Author 
Jeevan 


 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने