**** समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष***
रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर****
उत्तर प्रदेश हमीरपुर मौदहा के समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद फरीद को जिस फर्जी आडियो के बल पर पार्टी से हटाया गया है। वो एआई टैक्नीक का कमाल है। जी हां! राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुहम्मद फरीद ने सूबे के मुखिया और हमीरपुर पुलिस कप्तान को 16 अक्टूबर 26 को भेजे गये शिकायती पत्र में साफतौर पर कहा है कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरायच निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश न्यामत उल्ला पुत्र इसराइल उर्फ बच्चू पिछले तीन महीनों से उनसे पांच लाख की रंगदारी मांग रहा था, जबकि रंगदारी न देने के बदले उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को बर्बाद करने की धमकी दे रहा था, लेकिन पीड़ित ने उसकी बातों को कभी संजीदगी से नहीं लिया, जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी वसूलने के मकसद से दबाव बनाने के मद्देनजर सोची समझी साजिश के तहत एआई टैक्नीक से फर्जी आडियो क्लिप बनाकर 11 अक्टूबर 26 को अपनी फेसबुक आईडी से 1.30 ए.एम.बजे सोशल मीडिया पर वायरल करदी,जिस्से पीड़ित की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को जबरदस्त ठेस पहुंची है। पीड़ित ने पुलिस कप्तान से हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा दिये जाने की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know