***  तीन अवैध पिस्टल और 12 जिन्दा कारतूस के साथ दबोचे गये नितिश श्रीवास्तव और आशुतोष मिश्रा पुलिस गिरफ्त में***

*** सनसनीखेज मामले की जानकारी देते हुये जालौन के कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद***


रिपोर्ट**सैय्यद जावेद अख्तर**


उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एट टोल प्लाजा में की जा रही पुलिस चैकिंग के दौरान उस वख्त हड़कंप मच गया,जब काले रंग की यूपी 32 क्यू आर 9898 नम्बर सहित दो फार्च्यूनर लग्जरी कारों को रोककर उनकी तलाशी के दौरान कार में सवार नीतिश श्रीवास्तव और आशुतोष मिश्रा नाम के दो व्यक्तियों के पास से तीन अवैध पिस्टल के साथ ही 12 जिन्दा कारतूस और कुछ कैश भी बरामद किया गया,एट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गये दोनों मुल्जिमों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही दोनों फार्च्यूनर कारों को भी सीज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। जबकि कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद ने मामले की जानकारी देते हुये बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद टोल प्लाजा पर चैकिंग के दौरान झांसी की तरफ से आ रही दो ब्लैक लग्जरी फार्च्यूनर कारों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई, तो तलाशी के दौरान कारों में सवार नीतिश श्रीवास्तव और आशुतोष मिश्रा के पास से तीन अवैध पिस्टल और 12 जिन्दा कारतूस के साथ ही कैश भी बरामद हुआ। फिलहाल दोनों मुल्जिमों से गहराई से तफ्तीश की जा रही है। हालांकि पूछने पर पकड़े गये दोनों मुल्जिमों ने बताया कि वो लखनऊ से दतिया दर्शन के लिये गये हुये थे, और वहां से वापस लौटकर लखनऊ जा रहे थे,तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। लेकिन फिलहाल वो ये नहीं बता सके कि उनके पास से बरामद हुये तीनों अवैध पिस्टल और 12 जिन्दा कारतूस वो कहां से किस मकसद लाये थे और कहां ले जा रहे थे। क्या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, या फिर उनके तार असलहों की तस्करी करने वाले किसी बड़े गैंग से तो नहीं जुड़े हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने