देवेंद्रनगर - नगर के मुख्य बाजार स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में आज अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। बैंक से धुआं उठता देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संतोष यादव अपनी टीम के साथ एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि अज्ञात कारणों से लगी आग की जांच की जा रही है।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बैंक के अंदर रखे दस्तावेज और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने