कर्नलगंज में दबंगई: प्रशासन द्वारा लगाए गए सीमांकन पत्थर उखाड़ फेंके, 8 पर मुकदमा
कर्नलगंज, गोंडा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के सरयू बालिका इंटर कॉलेज रोड पर सरकारी पैमाइश के बाद गाड़े गए सीमांकन पत्थर को दबंगों द्वारा उखाड़ फेंकने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान-माल की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कर्नलगंज कस्बे के मोहल्ला बम्पुलुस वार्ड नं. 11 निवासी शंकर घनश्याम वर्मा ने तहरीर में बताया कि उसकी भूमि गाटा संख्या 751/0.146 ग्राम करनैलगंज शहर में सरयू बालिका इंटर कॉलेज रोड पर शिफा क्लीनिक के पास स्थित है। उक्त भूमि का सरकारी सीमांकन 3 अगस्त 2023 को राजस्व टीम द्वारा किया गया था। पैमाइश रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत होने के बाद न्यायालय ने 16 फरवरी 2024 को पत्थर नसब/ किला बंदी का आदेश दिया। आदेश के क्रम में राजस्व व प्रशासनिक टीम ने 31 मई 2026 को मौके पर पत्थर नसब की कार्रवाई की थी। आरोप है कि 1 जून 2026 को विपक्षीगण ने दुर्भावना पूर्वक कानून को हाथ में लेते हुए राजस्व टीम द्वारा लगाए गए पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित ने जिन पर आरोप लगाया है उनमें अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी नई बाजार कटरा रोड, अल्ताफ रैनी, आसिफ रैनी पुत्रगण इकबाल अहमद निवासी बम्पुलुस, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आसिफ पुत्रगण मुबारक अली निवासी आजाद नगर आलमबाग लखनऊ, सरदार हुसैन, सद्दाम हुसैन पुत्रगण मो. इबरार और नूरजहां पत्नी मो. इबरार निवासी सदर बाजार करनैलगंज शामिल हैं।
इस संबंध में थाना करनैलगंज में धारा 191(2), 326(e), 351(3), 352 बीएनएस के तहत 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुमित कुमार सिंह को सौंपी गई है, जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know