***नगर पालिका की सफाई के इंतिजामो को मुंह चिढ़ाता गंदगी का ढेर***
***कीचड़, गंदगी और पानी भरे रहने से लोगों का जीना और निकलना हुआ मुश्किल***
** खतरनाक जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान की शुरुआत करते जिलाधिकारी अशोक कुमार, साथ में मौजूद सीएमओ अलका शुक्ला***
रिपोर्ट** सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में खतरनाक जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिये चलाई जा रही खास मुहिम को सदर नगरपालिका के ईओ लगा रहे पलीता। क्योंकि खतरनाक बीमारियों की रोकथाम के लिये चलाई जा रही खास मुहिम के बावजूद सदर नगरपालिका के पीछे मौजूद प्राइमरी स्कूल के पास लम्बे वख्त से लगा गंदगी का ढेर इस बात की खुली गवाही देता नजर आ रहा है, वहीं नालियों का पानी रास्ते पर फैलकर मच्छरों की पैदावार को बढ़ाकर खतरनाक बीमारियों को दावत दे रहा है, वहीं सदर नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर उठ रहे बड़े सवाल। जिसके बाद प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही वहां के रहने वालों में जानलेवा बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जबकि वार्ड नंबर -9 के मेम्बर संजय श्रीवास ने 1 अक्टूबर 26 को अधिशासी अधिकारी हेमराज को लिखित एप्लीकेशन देकर वहां पर सफाई कराने की गुहार लगाई थी, मैम्बर प्रतिनिधि ने बताया कि इसके पहले स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी वहां पर सफाई कराने का अनुरोध किया था, लेकिन अधिशासी अधिकारी के ऊपर मैम्बर की गुहार के साथ ही प्रधानाचार्य के अनुरोध का भी कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। जो अपने आप में ही बेहद शर्म की बात है। जबकि संचारी रोगों के नियंत्रण की रोकथाम के लिये 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाये जा रहे अभियान की पिछले दिनों शुरुआत करते हुये जिलाधिकारी अशोक कुमार ने पूरे जिले की नगरपालिकाओं सहित सभी नगर पंचायतों को साफ सफाई दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी थी,और जिम्मेदार अधिकारियों को इस मुहिम में पूरी तौर पर साथ देने का अनुरोध भी किया था, ताकि जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिये चलाई जा रही मुहिम कामयाबी की बुलंदियों को छू सके,लेकिन जिलाधिकारी की हिदायत के बावजूद नगरपालिका परिषद के ईओ हेमराज नगर की सफाई व्यवस्था की तरफ से पूरी तरह लापरवाह नजर आने के साथ ही अपनी जिम्मेदारी से भी बचते दिखाई दे रहे हैं। जबकि नव दुर्गा त्योहार की शुरूआत भी हो चुकी है।




एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know