*** राष्ट्रीय लोक अदालत का आगाज़ करते जिला जज मनोज कुमार राय***
***राष्ट्रीय लोक अदालत में मौजूद जिला जज के साथ ही जुडिशियल अधिकारी***
***राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज को बुके भेंट करते जुडिशियल अधिकारी*******अपर जिला जज फर्स्ट अफशां खान को बुके भेंट करते मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरुण कुमार मल्ल***
***लोक अदालत में मौजूद जुडिशियल आफिसर***
***राष्ट्रीय लोक अदालत में आये मेहमानों से रुबरु होती सिविल जज सीनियर डिवीजन, सचिव डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी वन्दना अग्रवाल***
***प्रोग्रेसिव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनीराम वर्मा*******अधिवक्ता संघ महामंत्री अश्विनी कुमार प्रजापति******राष्ट्रीय लोक अदालत में मौजूद मेहमानों से रुबरु होते बीएसएनएल एसडीओ आदित्य कुमार साथ में अमर मेहरोत्रा एकाउंट आफीसर।
***रिपोर्ट --सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अदालत के मीटिंग हाल में राष्ट्रीय लोक अदालत का शानदार और दमदार आयोजन किया गया। जिला जज व अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी मनोज कुमार राय की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत दीप जलाने के साथ ही सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर की गई। इस मौके पर जिला जज मनोज कुमार राय ने कहा कि हमीरपुर जिला अदालत में 40 से 45 प्रतिशत से एसे मामले हैं,जिनका निपटारा आपसी सुलह समझौते के तहत लोक अदालत के जरिये हो सकता है। लोक अदालत में आये जिम्मेदार अधिकारियों से जिला जज मनोज कुमार राय ने अपील करते हुये कहा कि आम लोगों के फायदे को सबसे ऊपर रखते हुए लोक अदालत के जरिये से ज्यादा से ज्यादा मामलों का आपसी सुलह-समझौते के जरिये से निपटारा तय करें, ताकि पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को मौके पर, आसान और दमदार इंसाफ मिल सके। लोक अदालत में अदालतों के जरिये 6050 मामलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा राजस्व के 13772 मामलों का डिस्पोजल किया गया। जबकि बैंकों ने जिले में स्थापित प्रीलिटिगेशन मामलों भी बढ़ चढ़कर सुलह-समझौते के जरिये डिस्पोजल किया गया। इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में 20036 मामलों का बेहतरीन और दमदार डिस्पोजल किया गया। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत में अदालतों की तरफ से किये गये डिस्पोजल से करीब 64606824 रूपये की रकम समझौते के तौर में हासिल हुई। जबकि अदालत, राजस्व,बैंक से करीब 86065084 रूपये की रकम के मामलों का समझौता कराया गया। लोक अदालत के मौके पर जिला एवं सत्र अदालत में पैंडिंग एक एन0आई0 एक्ट से जुड़े मामले के साथ ही एक सिविल मामले का आपसी सुलह-समझौते के जरिये से बेहतरीन और दमदार निपटारा किया गया। दोनों मामलों में पक्षकारों की अपनी मर्जी के साथ ही खुशगवार माहौल में बेहतरीन और दमदार तरीके से निपटारा हुआ। जिसके चलते लंबे वख्त से चली आ रही मुकदमेबाजी से पक्षकारों को राहत मिली। परिवार अदालत से जुड़े मामलों के डिस्पोजल में शादी शुदा जोड़ों के मामलों को भी आपसी सुलह-समझौते को तरजीह दी गई। बहुत से जोड़ों ने आपसी मनमुटाव भुलाकर दोबारा एक साथ रहने का फैसला लिया। जिस्से उन सभी परिवारों में खुशी के साथ ही दोबारा खुशगवार माहौल पैदा हुआ। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरुण कुमार मल्ल, अपर जिला जज फर्स्ट अफशां खान, प्रोगेसिव बार के अध्यक्ष अधिवक्ता मनीराम वर्मा, जिला अधिवक्ता संघ बार के महामंत्री अश्विनी कुमार प्रजापति, लोक अदालत के नोडल अधिकारी राजीव कुमार सेकेंड, सिविल जज सीनियर डिवीजन व सचिव, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी वंदना अग्रवाल सहित सभी जूडिशियल आफिसर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आखिर में लोक अदालत के नोडल अधिकारी राजीव कुमार ने आये हुये सभी मेहमानों का धन्यवाद अदा किया।



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know