गोंडा: विनोद साहनी हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया आलाकत्ल डंडा
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र में हुए विनोद कुमार साहनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में वांछित चल रहे आरोपी आलोक सिंह उर्फ आकाश सिंह को परसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 की रात विनोद कुमार साहनी पुत्र अतारू लाल अपनी बर्तन की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ
लोगों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार व भाले आदि से हमला कर दिया। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना परसपुर में मुकदमा संख्या 413/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने 2 नवंबर को मामले में वांछित आरोपी आलोक सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र फैसल सिंह निवासी रेक्सड़िया सरपंचपुरवा, थाना परसपुर को गोंडा कचहरी गेट के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर एक डंडा बरामद किया गया इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय, उपनिरीक्षक अवनीश यादव, कांस्टेबल योगेंद्र यादव और हेड कांस्टेबल अमरनाथ चौधरी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know