करनैलगंज कस्बा चौकी पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ई-रिक्शा में छूटा लाखों का पर्स 24 घंटे में लौटाया


पर्स में सोने की माला, नथ, चांदी के जेवर, मोबाइल और 3500 नगद, चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाकर कराया बरामद, जमकर हो रही सराहना 


करनैलगंज, गोंडा। कस्बा चौकी कर्नलगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति का ई-रिक्शा में छूटा कीमती सामान से भरा पर्स सकुशल बरामद कर उसे लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है। पुलिस की इस ईमानदारी और तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डेहरास थाना परसपुर निवासी विपिन कुमार तिवारी पुत्र प्रमोद कुमार तिवारी ने आज दिनांक 02/11/2026 की शाम करीब 05:00 बजे चौकी कस्बा करनैलगंज पर आकर सूचना दी कि कल दिनांक 01/11/2026 की शाम वह बस स्टॉप करनैलगंज से एक अज्ञात ई-रिक्शा से अपने घर डेहरास गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी का पर्स ई-रिक्शा में ही छूट गया। पर्स में एक मोबाइल, सोने की एक माला, सोने की एक नथ, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की एक चेन, चांदी के दो सिक्के, एक जोड़ी चांदी का कड़ा, पत्नी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, लगभग 3500 रुपये नगद तथा अन्य जरूरी घरेलू सामान रखा था।

सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए हमराह कांस्टेबल राहुल राठौर‌ के साथ मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उक्त ई-रिक्शा को खोजकर पर्स व उसमें रखे संपूर्ण सामान को सकुशल बरामद करा लिया।

पुलिस ने पर्स को उसके मालिक विपिन कुमार तिवारी को सौंप दिया। अपना पूरा सामान सुरक्षित वापस पाकर पीड़ित ने करनैलगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने