**वार्ड नम्बर --9-- के आम रास्ते में चारपाई डालकर दबंग पति पत्नी द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा*****अवैध कब्जे को हटाने के लिये वार्ड नम्बर -9- के निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर को शिकायती पत्र सौंपते****नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर से आम रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाते वार्ड नम्बर --9--के निवासी**
**दबंग पति पत्नी के आम रास्ते में जबरन अवैध कब्जा करने से परेशान वार्ड नंबर-9- के मुहाल वासी**
**रिपोर्ट ---सैय्यद जावेद अख्तर**
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की कुरारा नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टैण्ड नई बस्ती वार्ड नम्बर-9 में माया वाल्मीकि और उनके पति द्वारा आम रास्ते में जबरन चारपाई बिछाकर अवैध कब्जा करने के साथ ही की जा रही है उसे बंद करने की कोशिश। जिस्से मुहाल वासियों के सामने आवागमन के साथ ही घरों की जल निकासी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जबकि आवागमन के लिये बने सीसी रास्ते में दबंग पति पत्नी के द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे से नाराज़ होकर किरन, सुमन, आशा, सुषमा, अर्चना,रमा, सुधा देवी, रंजना,शशि, रानी गुप्ता, राजाराम दिक्षित, अनिल दिक्षित,जय प्रकाश,राम संजीवन, ज्ञान सिंह, रमेश कुमार, सत्येन्द्र सिंह, अरविन्द सहित करीब दो दर्जन मुहाल वासियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक सहित अध्यक्ष नगर पंचायत को दी गई शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र की नई बस्ती वार्ड नम्बर-9 की निवासी माया वाल्मीकि और उनके पति घनश्याम अनुरागी आम लोगों के आवागमन के लिये बनाये गये सीसी रोड पर जबरन चारपाई बिछाकर अवैध कब्जा करने के साथ ही उसे बंद करने की कोशिश में लगे हैं, और जब मुहाल वासी उनसे रास्ते में बिछाई गई चारपाई हटाने को कहते हैं, तो माया वाल्मीकि और उनके पति मुहाल वासियों के साथ गाली गलौज करने के साथ ही हरिजन एक्ट के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने लगते हैं। जिस्से नाराज होकर मुहाल वासियों ने थाना प्रभारी सहित नगर पंचायत अध्यक्ष से आम रास्ते में किये गये अवैध कब्जे को हटाने के साथ ही दबंग पति पत्नी के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know