बलरामपुर- हिंदी साहित्य जगत में लगातार लेखन और साहित्यिक गतिविधियों में योगदान के लिए 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर में वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार चौहान को हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
टेढ़ी बाजार निवासी मन्नू लाल चौहान व चुन्नी देवी के पुत्र दीपक कुमार चौहान वर्ष 1999 से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। साहित्य लेखन के साथ वह साहित्यिक आयोजनों में भागीदारी और प्रभावी वक्ता के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके साहित्यिक लेख और शोध-पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत और प्रकाशित हो चुके हैं।
हिंदी साहित्य के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, लेखन और साहित्यिक योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पहले भी साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इसके पूर्व श्री चौहान को युवा साहित्यकार सम्मान, हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से दो बार सारस्वत सम्मान, डॉ राम कुमार वर्मा सम्मान ,साहित्य वाचस्पति सम्मान,बाल साहित्य सम्मान व पंडित दीनदयाल सम्मान सहित कई सम्मान से नवाजा गया है।
सम्मान मिलने पर साहित्यकारों, परिचितों और शुभचिंतकों ने दीपक कुमार चौहान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य से उनका जुड़ाव करीब तीन दशक से है। लेखन के माध्यम से हिंदी भाषा और साहित्य को समृद्ध करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
बधाई देने वालों में 51 वीं यू पी बटालियन के पूर्व कंमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल, वर्तमान कंमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, प्राचार्य एम एल के पी जी कॉलेज प्रो0 जे पी पाण्डेय सहित कई लोग शामिल हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know