मोबाइल चोरी कर PhonePe के माध्यम से ₹1.56 लाख निकालने वाला वर्ष 2024 से फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पन्ना **श्रीमती निवेदिता नायडू** के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देवेन्द्रनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। **थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव** के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2024 से फरार चल रहे मोबाइल चोरी एवं चोरी किए गए मोबाइल में संचालित **PhonePe के माध्यम से ₹1,56,000/- की राशि निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार** किया गया है।
**घटना का संक्षिप्त विवरण** दिनांक **14.04.2024** को फरियादी **प्रकाश सिंह उर्फ मिंटू, निवासी बड़ौरा कुँवरपुर, थाना देवेन्द्रनगर** द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक **10.02.2024** को उसके घर के सामने से परिचित व्यक्तियों द्वारा उसका **Redmi मोबाइल फोन चोरी** कर लिया गया था। चोरी किए गए मोबाइल फोन में लगी सिम का उपयोग कर आरोपी द्वारा फरियादी के **PhonePe खाते के माध्यम से उसके बैंक खाते से कुल ₹1,56,000/- की राशि निकाल ली गई थी।** फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
**पुलिस की कार्रवाई** प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान **सक्रिय मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना** के आधार पर थाना देवेन्द्रनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी का मोबाइल फोन चोरी कर उक्त मोबाइल में संचालित **PhonePe के माध्यम से ₹1,56,000/- की राशि निकालना स्वीकार किया गया।** गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से **₹2,000/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त** किए गए। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - संदीप वर्मन पिता हुलासी वर्मन उम्र – 35 वर्ष निवासी – ग्राम पड़रिया कला, थाना पवई, जिला पन्ना
जप्त सामग्री - नगद राशि – ₹2,000/-
*सराहनीय योगदान* उक्त कार्रवाई में **थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण यादव, राजवेन्द्र सिंह, शंकर प्रताप सिंह, राजीव मिश्रा, आर. ब्रजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी, अंकित त्रिपाठी एवं दिनेश सोलंकी** का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know