जलालपुर (अम्बेडकर नगर): कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाछू निवासी अनुराग सोनी का 14-15 वर्षीय पुत्र हनी सोनी उर्फ लकी सोनी आज सुबह से रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गया। जब किशोर काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। तलाशी के दौरान कहीं पता न चलने पर पीड़ित  ने कोतवाली जलालपुर में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

परिजनों के मुताबिक, हनी सोनी का रंग गोरा और शरीर दुबला-पतला है। वह सुबह घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं आया। किशोर के न मिलने से उसकी माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को आशंका है कि कहीं वह भटककर किसी दूसरे स्थान पर तो नहीं चला गया।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर  किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय सूत्रों से जानकारी जुटा रही है।  अनुराग सोनी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को  कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें।

संपर्क सूत्र: अनुराग सोनी - 8299031808, 9616972089

परिजनों की आंखों में आंसू और चेहरे पर बेचैनी साफ झलक रही है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द  ढूंढकर उनकी झोली भरेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने