गोरखपुर : प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक बीपीएड भर्ती के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय के पुत्र अनमोल पांडे का आज जन्मदिवस है ।अनमोल का जन्मदिन उनके और पूरे डिग्रीधारकों के लिए यादगार बन गया।
जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आते हैं उनके पिता देवेंद्र पाण्डेय अनी वर्षों से रुकी 32022 खेल शिक्षक भर्ती जो पीछे कई वर्षो से शिक्षा विभाग के कानूनी दाव पेच में फसा के रोकी हुई है .....उसको बहाल कराने का प्रयास करते रहते है ।
कभी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर, कभी शिक्षा मंत्री कार्यालय कभी सांसद विधायक से मिलकर भर्ती खोले जाने की मांग करते रहते हैं।
32022 भरती को पूर्ण करने के लिए सभी जगह से प्रयास करते रहे... इधर 1 महीने में 27 जुलाई 18 अगस्त और आज 29 अगस्त को सीएम योगी से लगातार तीन बार मिलते रहे..
आज का दिन कुछ खास रहा जब देवेंद्र पांडे के बेटे ने भी पिता के साथ मंदिर जाने का अनुरोध किया ।
आज देवेंद्र के बेटे का जन्मदिन है तो मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी जी से विशेष मुलाकात का अवसर भी मिल गया।
मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत होने पर देवेंद्र पांडे ने बताया कि महाराज जी मेरे बेटे का आज जन्मदिन है आपसे आशीर्वाद देने का जिद करा रहा था आज आया है।
इसपर सीएम योगी ने उसको चॉकलेट देकर बधाइयां दी ।
इतने में देवेंद्र पांडे के बेटे ने भावुक होकर सीएम से अनुरोध किया कि मैं आपका पैर छू के आशीर्वाद लेना चाहता हूं ।
सीएम जी की अनुमति मिलने पर मुख्यमंत्री के पास जाकर आशीर्वाद लेते हुए ।उसने यादगार पल के लिए एक फोटो की मांग उठा दी मुख्यमंत्री जी सरलता से अपने कैमरामैन को बुलाया फोटो खिंचवाया..
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा अब हो गया ना
अब बच्चे ने बाप की पीड़ा सीएम से उठा दी ---बेटा तपाक से बोल पड़ा महाराज जी मेरे पिताजी अक्सर आपसे मिलने आते हैं आज खेल दिवस है ।खेल शिक्षक भर्ती जो कई सालों से रुकी पड़ी है कृपया इनकी भी मांग पूरि कर दीजिए । इनको नौकरी दिलवा दीजिये...
मुख्यमंत्री जी ने बीपीएड 32022की बात सुनते ही बीपीएड बेरोजगार अध्यक्ष देवेंद्र पांडे से पूछा उसमें क्या चल रहा है पांडे जी ।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने सीएम से कहा महाराज जी हम तो आपके सहारे हैं अभी स्थिति जस की तस है ।
उन्होने पूछ लिया अच्छा । कोई अपडेड नहीं मिला ।
चलो दिखवाते है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज
गोरखपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know