अपराधियों पर कसा शिकंजा: तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव का सख्त संदेश—कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए पुलिस की नीति बिल्कुल स्पष्ट है, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पन्ना, दिनांक 18 अगस्त 2026

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना देवेन्द्रनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 14 अगस्त 2026 को फरियादी इन्द्रजीत सिंह बुंदेला, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम जनकपुर, थाना कोतवाली पन्ना, द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने साथी सुरेन्द्र पटेल के साथ मोटरसाइकिल से सतना भैंस खरीदने गया था। वापस लौटते समय रात्रि करीब 08:30 बजे ग्राम बड़े मुटवा से आगे तीन व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल रोककर दारू-मुर्गा की पार्टी करने के लिए पैसों की मांग की गई।

फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट कर चेहरे एवं शरीर में चोटें पहुंचाई गईं तथा पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 387/2026 धारा 126(2), 119(1), 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.08.2026 को आरोपी प्रधान यादव पिता हुल्के यादव उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े मुटवा थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना; दीपू यादव पिता स्व. श्री कृपाल यादव उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े मुटवा थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना तथा जयपाल यादव पिता सुरत सिंह यादव उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े मुटवा थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 18.08.2026 को माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

प्रधान यादव पिता हुल्के यादव, उम्र 27 वर्ष

दीपू यादव पिता स्व. श्री कृपाल यादव, उम्र 24 वर्ष

जयपाल यादव पिता सुरत सिंह यादव, उम्र 41 वर्ष

सराहनीय योगदान :-

थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में एएसआई सज्जन प्रजापति, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, शंकर सिंह बुंदेला, आरक्षक ब्रजेन्द्र रैकवार, भूरी सिंह गुर्जर एवं दिनेश सोलंकी, राकेश पटेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून हाथ में लेने, आमजन को परेशान करने अथवा अपराध करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने