उतरौला बलरामपुर- थाना सादुल्लाह नगर अन्तर्गत ग्राम पंचायत विशम्भरपुर का निवासी विश्वनाथ पुत्र राम औतार ने एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी बलरामपुर को रजिस्ट्री के माध्यम से बताया हैं कि अपने गाटा संख्या 659 में रक्बा 0,010 हेoभूमि तीन लोगों को केसरी प्रसाद पुत्र राम खेला वन, जमुना प्रसाद पुत्र मोती लाल व राम तीरथ पुत्र श्री राम निवासी ग्राम विशुनपुर खराहना परगना सादुल्लाह नगर तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर को विक्रय किया गया है, तथा प्रार्थी की माता जी बेवा सुधरा पत्नी राम औतार ने अपने भूमि का गाटा संख्या से 659 रक्बा0,010हेo‌ राजा राम पुत्र मोती लाल निवासी ग्राम विशुनपुर खराहना परगना सादुल्लाह तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर को विक्रय किया गया है। जिसमें दोनों का मिला कर रक्बा 0,020 मिo हेo यानी कि 0- 5 बिस्सा को विक्रय किया गया है। लेकिन गांव के निवासी सन्त राम मिश्रा पुत्र कुन्ने मिश्रा,हरी राम मिश्रा पुत्र अज्ञात लोगों ने जबरन मेरे भूमि को जबरदस्ती कब्जा कर लेना चाहते हैं। जबकि विपक्षी गण ने भूमि का गाटा संख्या 658 में ही बैनामा लिए हुए है, तथा गाटा संख्या 659 को मेरे गाटे में अपने सरकशी व दबंगई के बल रोड साइड की भूमि को कब्जा कर लेने के लिए आमादा है। विपक्षी गण भू माफिया, दबंग किस्म के व्यक्ति मानें जाते हैं जोकि भूमि को जब रन कब्जा कर लेने पर आमादा है। क्यों कि दोनों गाटा संख्या आपस में ही सटा हुआ है, और बीचों बीच में मेंढ़ भी बंधा हुआ है। मना करने पर विपक्षीगणो के द्वारा गाली गलौज देते हुए और फौजदा री करने पर आमादा रहते हैं।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने