हिंदी संवाद न्यूज 
ब्यूरो रिपोर्ट 


जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में संसद परिसर में धरने पर बैठे सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, बोले -'न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा'

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में नगीना से सांसद एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद सोमवार को संसद भवन परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के साथ हुआ व्यवहार बेहद पीड़ादायक है और इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जब तक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती तथा न्याय सुनिश्चित नहीं होता, तब तक उनका शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना जारी रहेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने