जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगाँव निवासी असगरी ने शाहगंज में पुरानी रंजिश के चलते अपने पति पर हुए हमले की मंगलवार को कोतवाली में शिकायत दी है।
असगरी ने बताया कि वह अपने पति मु. फिरोज के साथ बेटी के घर समैसा शाहगंज गई थीं। वहां खुर्शीद पुत्र मिन्नू, जैनुद्दीन पुत्र हमीद एवं उनकी पत्नी किताबुल्ला से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस संबंध में शाहगंज थाने में पहले भी शिकायत दी जा चुकी है।
शिकायती पत्र के अनुसार विवाद के बाद जब वे वापस घर लौट रहे थे, तो मलूकपुर स्थित उसरह मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों ने रास्ता रोक लिया। हमलावरों में जैनुद्दीन, खुर्शीद और तीन अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।
आरोप है कि उन्होंने फिरोज के सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। अन्य लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।
पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्र के साथ शाहगंज में दी गई पिछली शिकायत की फोटोकॉपी भी संलग्न है।
सिर पर वार, पति पर हमले का आरोप, पीड़िता ने दी शिकायत
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know