उतरौला बलरामपुर -विकास खण्ड उतरौ ला के उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम जोगी बीर में माह अगस्त की मासिक संकुल शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।
बैठक में प्राथमिक स्तर से सम्बन्धित विभिन्न महत्व पूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इनमें शिक्षक अनुभव एवं पुनरावलोकन, निपुण लक्ष्य, कक्षा- कक्षीय अभ्यास, कैच-अप स्ट्रेटजीज, बाल वाटिका का प्रभावी तरीके से संचालन तथा समग्र प्रगति पत्र भरने की तैयारी प्रमुख रही।
वहीं पर जूनियर स्तर के एजेंडे के तहत आई सी टी एवं स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय से एक टीएलएम लाने और उसके उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षकों को शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया को बेहतर बनाने, विद्या र्थियों की शैक्षिक प्रग ति पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालयों में उपलब्ध तकनीकी एवं शिक्षण संसाधनों का प्रभावी तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक का उद्देश्य था कि विद्यालयों में गुण वत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, और विद्यार्थियों को निर्धा रित शैक्षिक लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ाना था।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने