उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक में प्रभारी ईओ/उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह ने कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जहां कर्मचारियों के वेतन पर 13 लाख रुपये का खर्च आ रहा है वहीं पर मासिक आय बारह लाख रुपये से भी कम है। वसूली बढ़ाने और आय के सम्भावित स्रोतों की तलाश करने का आदेश सम्बन्धित पटल को दियासफाई व्यवस्था की खराब स्थिति की समीक्षा के दौरान यह शिकायतें मिलीं, कि सफाईकर्मी अधिक अवकाश लेते हैं। इस पर उपजिलाधिकारी ने आदेशदिया कि जिन सफाई कर्मियों का प्रदर्शन खराब है, उनको निलम्बित कर दिया जाए। बोर्ड की बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचना चाहिए। बैठक में चुंगी नाका तिराहे पर पार्क बनाने, प्रेम सेवा अस्पताल के सामने खाली पड़ी जमीन को नगर पालिका को हस्तांतरित कराने, पुराने व जर्जर पोल व तार बदलवाने अलावा भवन मानचित्र वनामां तरण पत्रावलियों के प्रस्तावों पर सर्व सम्म ति से सहमति मिली। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, राजेन्द्र सैनी, अभिषेक कुमार, सोनूचौरसिया, सूरज जायसवाल, सविता गुप्ता,मोहम्मद शरीफ के अलावा सभी सभासद व नगर पालिका के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने