गोण्डा: परसपुर में बेटे का शव पिकअप के बोनट पर रख 2 घंटे किया चक्का जाम, ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी मौत




गोण्डाडा। जिले के परसपुर में सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद सोमवार शाम जमकर बवाल हुआ। नाराज परिजन मृतक दीपक कुमार का शव पिकअप के बोनट पर रखकर परसपुर थाने के सामने पहुंच गए और करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला

मृतक के पिता राम सिंह के मुताबिक दीपक 26 जुलाई की रात करीब 9 बजे परसपुर बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में जेसीबी से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए सड़क पर डाली जा रही थी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक राजू सिंह ने लापरवाही से ट्रॉली पीछे करते समय दीपक को टक्कर मार दी।परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद दीपक को तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। घंटों बाद 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

थाने के सामने हंगामा

शव लेकर पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष के खिलाफ भी नारेबाजी हुई। शव रखकर प्रदर्शन से इलाके में तनाव बन गया।

सूचना पर सीओ कर्नलगंज आनंद राय* मौके पर पहुंचे। बातचीत के बाद आरोपी चालक राजू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की कॉपी परिजनों को दी गई। सीओ ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने