उतरौला बलरामपुर- उतरौला डॉक्टर्स एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के लगभग सभी आयुष चिकित्सक सम्मिलित हुए। इस दौरान उतरौला डॉक्टर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से डॉक्टर जफर खान को अध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉक्टर मुजीब को महा मंत्री, डॉक्टर एच एल मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एफ जेड हाशमी, डॉक्टर इफ्तेखार अहमद, डॉक्टर मोहम्मद गुल फाम एवं डॉक्टर मोहम्मद उस्मान खान को संगठन के संरक्षक, सरपरस्ती दी गई, और सलाहकार के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाहन भी करेंगे।
नव मनोनीत अध्यक्ष डॉक्टर जफर खान ने उतरौला के डॉक्टर्स एसोसिएशन बनाने का उद्देश्य और अपने कार्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश भी डाला। साथ ही साथ डाक्टर्स की एक जुटता बनाए रखने के फायदे बताते हुए एक जुट रहने का अपील भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उतरौला व आस पास क्षेत्र के आयुष चिकित्सकों के मध्य व्यावहारिक सहयोग, सामूहिक कार्यक्रम, चिकित्सा जागरूकता और कम्युनिटी सेवा को बढ़ावा देना है।
संगठन के महामंत्री डॉक्टर मुजीब खान ने
संगठन के आगामी बैठक में किए जाने वाले कार्यों से सभी को अवगत कराया।
डॉक्टर उस्मान खान ने सभी आयुष चिकित्स कों से अपने पैसे के प्रति पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज निभाने, और जरूरतमंदों को हमेशा प्रथम उपचार मुहैया कराने का सलाह भी दिया। साथ ही साथ सभी आयुष चिकित्स कों से एक जूट होने की अपील भी की। बैठक में डॉक्टर हैदर अली, डॉक्टर असीर अहमद,डॉक्टर मुकीमु द्दीन, डॉक्टर अनवार अहमद,डॉक्टर निसार अहमद डॉक्टर रज़ानल हशमती,डॉक्टर अब्दुर्र हमान,डॉक्टर मोहम्मद सुहैल खान,डॉक्टरसैफ डॉक्टर मोइनुद्दीन, डॉक्टर अनवर पाशा, डॉक्टर अमानतुल्लाह, डॉक्टर याकूब, डॉक्टर फिरोज,डॉक्टर मोहसि न,डॉक्टर मनोज,डॉक्ट र सीता राम वर्मा, डॉक्टर मोहम्मद वहीद, डॉक्टर वसीम,के अला वा तमाम आयुष चिकित्सक मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know