उतरौला बलरामपुर -अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने रविवार को थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम बक्सरिया में नवनिर्मित पुलिस चौकी पर पहुंचते ही महिला उपनिरीक्षक शालिनी सिंह ने अपने महिला कांस्टेबल के साथ आरती व फूलो की वर्षा की। इस दौरा न वैदिक मंत्रोच्चार और पूजाअर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के और जिले से आये कई प्रभारी निरीक्षक और कई थानों के एस ओ व पुलिस बल के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर का निरी क्षण कर और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद वृक्षारोपण भी किया।  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बक्सरिया पुलिस चौकी के स्थापित होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और भी मजबूत होगी, तथा अपराध नियंत्रण में तेजी भी आएगी। उन्हों ने यह भी कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को त्वरित न्याय और सुरक्षा देना है। यह चौकी भी उस दिशा में अहम कदम साबित होगी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वा सन दिया कि नई चौकी के माध्यम से क्षेत्र में सतत गश्त, त्वरित कार्यवाही और जन सुनवाई को लेकर  प्रभावी कदम को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे आमजन को बेहतर सुरक्षा और सुविधा मिल सकेगी। उद्घाटन के मौके पर ब्लाक प्रमु ख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, देवानन्द गुप्ता, फरिन्द्र गुप्ता, SR करीम अहमद, ग्राम प्रधान मुबारक अली, ग्राम प्रधान अकबर अली,समीर रिजवी, डाक्टर एस डी भारती, पूर्व प्रधान आफाक अहमद खां, ग्रामप्रधान अमरेश चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि सरताज खां के अलावा तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                 असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने