उतरौला बलरामपुर-राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को तहसील परिसर में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता ओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, और घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे वकीलों पर पुलिस बल प्रयोगकिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण रवैया है। और न्याय व्यवस्था का अपमान है।वकीलों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई हैं। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के जरिए मांग की है कि भविष्य में वकीलों के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान तहसील के तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know