जलालपुर (अम्बेडकर नगर), 14 जुलाई 2026। यूको बैंक कल 15 जुलाई को जलालपुर क्षेत्र में अपनी नई शाखा का भव्य उद्घाटन करेगा। यह शाखा मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में खोली जाएगी। कल बुधवार दोपहर 12:30 बजे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जलालपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्री राहुल कुमार गुप्ता फीता काटकर शाखा का लोकार्पण करेंगे।
बैंक के शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक, उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन और अंचल प्रमुख श्रीमती प्रियंका यादव ने बताया कि नई शाखा में खाता खोलने, डिजिटल बैंकिंग, ऋण, पेंशन एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्षेत्र के सभी ग्रामीणों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों को इस अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। बैंक प्रशासन ने सभी से उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने की अपील की है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know