जलालपुर, अंबेडकर नगर। शक्ति केंद्र जलालपुर प्रथम की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पलटू साहेब मंदिर के बगल स्थित स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी ने की, जबकि संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी विकाश निषाद ने किया।
 आगामी अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने पर सर्वसम्मति बनी।
शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी ने बैठक के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों से उनके-उनके क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी ली और संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, घनश्याम प्रजापति सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने