उतरौला बलरामपुर- मोहल्ला गांधी नगर में स्थित एच.आर.ए. इण्टर कॉलेज, उतरौला के मेधावी की छात्र- छात्राओं ने वर्ष 2025 की हिन्दुस्तान ओलंपि याड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।  प्रदेश स्तर पर आयोजि त इस प्रतिष्ठित परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपना प्रतिभाग किया, जिनमें विद्यालय के 43 छात्र- छात्राओं ने अपनी सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा अलीशा खान ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए जन पद में द्वितीय स्थान प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें दो हजार रुपये का चेक, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस उपल ब्धि से विद्यालय के अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबन्ध क अंसार अहमद खान ने सभी सफल विद्यार्थि यों को बधाई देते हुए कहा कि कठिनपरिश्रम अनुशासन और निरन्त र अध्ययन ही एक सफ लता की कुंजी हैं।उन्हों ने सभी छात्र छात्राओं को भविष्य में इसी तरह लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का सन्देश दिया,तथा विश्वा स व्यक्त करते हुएकहा कि विद्यालय के विद्या र्थी आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को भी प्राप्त करेंगे।विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने