उतरौला बलरामपुर - शासन के निर्देशानुसार गन्ना कृषकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित करने हेतु सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, उतरौला के प्रांगण में आज तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा मेले काशुभारम्भ किया गया। यह मेला 14 जुलाई से लेकर 16 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाए गा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महि पाल चौधरी ने फीता काटकर मेले का किया उद्घाटन। इस अवसर पर सरकारी गन्ना समि ति के अध्यक्ष तोता राम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अतीक अहमद खां, पूर्व अध्यक्ष गयासुद्दीन विकास परिषद अमित कुमार, एल०डी०एम० बलरामपुर के नरेन्द्र कुमार सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला अविनाश सिंह विशेष सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति अभिनन्दन त्रिपाठी संचालक सदस्य कमरु द्दीन डम्मर पूर्व संचाल क सदस्य एवं गन्ना समिति के महाप्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा, चीनी मिल इटई मैदा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों का माल्या र्पणकर एवं बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया गया। अविनाश कुमार सिंह विशेष सचिव एवं नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा स्वागत किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की रिपोर्ट
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know