बलरामपुर- मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं जनपद में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 26 सितंबर, 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं अन्य समस्त बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई आदि) के नियंत्रणाधीन संचालित सभी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक अवकाश रहेगा।
अत्यधिक वर्षा एवं खराब मौसम के दौरान बच्चों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभिभावक बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें तथा जलभराव वाले स्थानों, नदी-नालों एवं अन्य जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से दूर रखें। मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिला प्रशासन की अपील है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षित रहें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know