उतरौला बलरामपुर - पैगम्बर -ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलैहि वसल्लम ﷺ की आमद की खुशी में बुधवार कोउतरौला  में जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस में भारी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ शामिल होकर मोहब्बत, भाई चारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का सन्देश दिया। इसी दौरान उतरौला विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हसीब खान भी जुलूस-ए- मुहम्मदी में शामिल हुए। जुलूस में शामिल होने पर हसीब खान का लोगों ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को पैग़म्बर -ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलैहि वसल्लम ﷺ की विलादत की खुशी पर दिली मुबारकबाद पेश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पैग़म्बर -ए-इस्लाम की पूरी ज़िन्दगी इंसा नियत, मोहब्बत, रहमदिली, भाईचारे और अमन चैन का सन्देश देते रहे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ‌समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मज बूत किया जा सकता है। हसीब खान ने यह भी कहा कि जुलूस- ए-मुहम्मदी केवल खुशी मनाने का अव सर नहीं, बल्कि पैग़म्बर - ए- इस्लाम के सन्देशो‌ को अपने जीवन में उतारने और समाज में अमन चैन व भाई चारे को बढ़ा वा देने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करते हुए आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करें।
उन्होंने यह भी कहा कि उतरौला की पह चान हमेशा से आप सी भाई चारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है। यहां अलग-अलग समुदा को रयों के लोग एक-दूसरे के सुख- दुख में शामिल होते हैं और त्योहारों को मिल जुलकर मनाते हैं। इस परम्परा को आगे बढ़ा ना हम सभी कीजिम्मे दारी है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशा सन भी मुस्तैद नजर आये। जुलूस निर्धा रित मार्गों से होकर गुजरा और जगह- जगह लोगों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग और बच्चे जुलूस में शामि ल रहे। इस अवसर पर हसीब खान ने सभी क्षेत्रवासियों को जश्न-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि पैगंबर- ए-इस्लाम की शिक्षा ओं को अपनाकर समाज में नफरत की जगह मोहब्बत,विवाद की जगह संवाद और तनाव की जगहअमन चैन का माहौलकायम किया जा सकता है। उन्होंने उतरौला के अलावा क्षेत्र में शांति, खुशहाली और भाई चारे की दुआ मांगी।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने