उतरौला बलरामपुर -रक्षा बंधन के मौके पर मातृ शक्ति को नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ गुरुवार की सुबह छह बजे से ही मिलना शुरू हो गई है। अधिकांश सरका री बसों में महिलासवा रियों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गयी है। गोण्डा, बलरामपुर मनकापुर, सादुल्लाह नगर, तुलसीपुर, पचपेड़वा गैसड़ी, डुमरियागंज, बस्ती मार्गों पर परिवहन निगम की बसों में मायके जाकर अपने भाइयों की सूनी कला इयों में राखी बांधने की ख्वाहिश भी योगी सरकार ने पूरी कर दी है। नि:शुल्क बसयात्रा 29 अगस्त की रात्रि बारह बजे तक जारी रहेगी, ताकि महिलाएं सकुशल निर्विघ्न रूप से वापस आ सकें। अनीता देवी,माया देवी, सुषमा देवी, आरती देवी, नेहा सोनी के अलावा भारी संख्या में बसों पर यात्रा कर रही महिला ओं ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से महिला ओं को अपने मायके आने-जाने में काफी सुविधा मिलीं है।पह ले नारी शक्ति असु रक्षा के चलते बिना परिवार के पुरुषों के अकेले यात्रा करना कठिन समझतीं थी लेकिन अब नारी सुरक्षा के मजबूत कदम और नि:शुल्क बस यात्रा से महिला ओं को और अधिक सुविधाएं दी गई हैं। योगी सरकार के द्वारा नारियों के लिए उठाए गये कदमों के प्रति पूरी महिला समाज उनके प्रति आभार व्यक्त करती है।मुख्य मंत्री की निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से अयोध्या-मनकापुर, सादुल्लाह नगर व रेहरा मार्गों पर महि लाएं वंचित रहीं। इन मार्गों पर लम्बे समय से बसें नहीं चल रहीं हैं, जबकि क्षेत्रीय लोगों और समाज सेवियों ने कई बार प्रार्थना पत्र और ज्ञाप न देकर सरकारी बसें चलवाने की मांग भी शासन से की थी। इन मार्गों पर तीन निजी बसों का सहारा हो गया है। लेकिन इनसे भी अयोध्या तक की यात्रा के लिए टुकड़ों में निजी साधनों के बल पर ही यात्रा पूरी करनी पड़ती है।उतरौ ला से अयोध्या तक की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। रेहरा 22 किलोमीटर और मनकापुर 38 किलो मीटर है। इस मार्ग पर मनकापुर के लिए केवल एक निजी बस दिन में एक बार मिल ता है, सादुल्लाहनगर व रेहरा के लिए भी दिन में केवल एकबार ही दो निजी बसें उप लब्ध हैं। असमय आपात काल मे यात्रा के लिए केवल ई रिक्शा ही एक मात्र साधन है। स्थानीय लोगों ने अयोध्या तक के लिए नियमित रूप से सरकारी बसें चल वाने की मांग की है ताकि अयोध्या धाम पर दर्शन, मांगलिक कार्य व अन्य कार्य क्रमों के लिए भी सुविधा उपलब्ध हो सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know