जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के ग्राम करमैनी में PDA जन संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में मौर्य समाज एवं अन्य समाजों के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में जलालपुर से डॉ. अभिषेक सिंह के सहयोग तथा 2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सामाजिक न्याय एवं एकता का संकल्प भी दोहराया गया।

कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, जनपद अम्बेडकर नगर के जिला महासचिव सुभाष मौर्य ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह रहे। उन्होंने कहा कि PDA समाज की एकता और सामाजिक भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षा सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का मजबूत आधार है। युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ानी चाहिए और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सदैव वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के सम्मान, अधिकार एवं भागीदारी की बात करती रही है। PDA जन संवाद जैसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और आपसी समन्वय बढ़ाने का माध्यम बन सकते हैं।

आयोजक सुभाष मौर्य ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि PDA जन संवाद का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और विचारों पर खुलकर संवाद करना है। सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए ऐसे संवाद लगातार आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन जगदम्बा प्रसाद मौर्य ने किया तथा अध्यक्षता इंद्रजीत मौर्य ने की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष परमेन्द्र कन्नौजिया, समाजवादी यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अमित यादव, यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष अंकित यादव, विद्यांशु यादव, युवजन सभा के जिला सचिव सिद्धांत शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबिर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, पूर्व प्रधान मेवालाल यादव सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मौर्य समाज के वरिष्ठजन, युवा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने