अंबेडकर नगर ÷ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल के सोमवार को जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 161 किमी से लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक दर्जनों स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं ढोल नगाड़ों से स्वागत करते हुए पार्टी के जयघोष और नारों के साथ प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया।
      प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल के साथ जनपद के निवासी एवं नव नियुक्त भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अंकित सिंह चंदेल का भी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
     जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा संगठन की पहचान केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की भावना भाजपा के कार्यों का आधार है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क स्थापित करते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है और संगठन की जनस्वीकार्यता भी मजबूत होती है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में अंबेडकर नगर भाजपा सेवा संकल्प अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।
       कार्यशाला एवम् स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, संजू देवी, अनीता कमल, जय राम विमल, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा , आनंद वर्मा, डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, सुमन पाण्डेय पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, विवेक मौर्य, शुभम अग्रहरि, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, सह अमित सिंह, गिरीश वर्मा, विनय पाण्डेय,आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखण्ड प्रताप वर्मा, शिव पूजन राजभर, उमा शंकर शुक्ला, मनीष मिश्र, संजय सिंह, राजकुमार सेठ, संतोष सिंह बबलू, राम सूरत वर्मा, दशरथ यादव, विजय विश्वकर्मा, जावेद मलिक आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने