।



प्रदेशीय एथलेटिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स के दूसरे दिन *ट्रैक पर दिखा खिलाड़ियों का दमखम,* प्रयागराज ने कई स्पर्धाओं में जीते पदक; वाराणसी के विनय और नितिन तो सहारनपुर के राहुल और सागर रहे अव्वल
**प्रयागराज, 31 अक्टूबर।** मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन शनिवार को प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान प्रयागराज के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी छाप छोड़ी, वहीं वाराणसी और सहारनपुर के एथलीटों ने भी कई मुकाबलों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा।
प्रयागराज के विवेक ने सब जूनियर बालक वर्ग की शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में अमित कुमार ने स्वर्ण और अखिल सिंह ने रजत पदक प्राप्त कर प्रयागराज को दोहरी सफलता दिलाई। जूनियर बालिका वर्ग की जैवलिन थ्रो में प्रेक्षा पटेल ने स्वर्ण और नैंसी ने रजत पदक अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो में सुषमा देवी ने स्वर्ण और हरिप्रिया ने कांस्य पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में मान सिंह तथा सीनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में मोनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में रितु सरोज भी कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।

 *वाराणसी के विनय और नितिन ने दौड़ में मारी बाजी, सहारनपुर के राहुल और सागर का भी जलवा* 
वाराणसी के खिलाड़ियों ने लंबी दूरी की दौड़ों में शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विनय ने स्वर्ण और आदित्य यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में नितिन सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अयोध्या की दिव्या यादव ने स्वर्ण, जबकि वाराणसी की चांदनी और अर्चना ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की ट्रिपल जंप में वाराणसी की जगत नंदिनी ने स्वर्ण पदक जीता।

सहारनपुर के खिलाड़ियों ने भी कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में राहुल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लंबी कूद में सागर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चाल में सहारनपुर की शुभाश्री ने रजत पदक हासिल किया।

 *अयोध्या, मुरादाबाद और मेरठ के खिलाड़ियों ने भी दिखाई प्रतिभा* 
अन्य स्पर्धाओं में अयोध्या के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग की शॉटपुट में मोहिनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में दिव्यांशु ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में दिव्या यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

मुरादाबाद के नवजोत राठी ने जूनियर बालक वर्ग की शॉटपुट में स्वर्ण और पांच किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक हासिल किया। मेरठ के खिलाड़ियों में हर्षित तोमर ने जूनियर बालक शॉटपुट में रजत, कीर्ति चौधरी ने सीनियर बालिका पांच किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण तथा चन्द्रिका ने ट्रिपल जंप में रजत पदक प्राप्त किया।

 *अधिकारियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह* 
प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रथम सत्र में संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल डॉ. बृजेश मिश्र ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार गिरी और नीरज केसरी मौजूद रहे। दूसरे सत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ. संतोष कुमार राय ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशि वाला चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह और मोहम्मद रफीक दिवसाधिकारी के रूप में मौजूद रहे। शिक्षक संघ की ओर से राम प्रकाश पांडेय और डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने भी सहभागिता की।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल सचिव ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार, रविंद्र मिश्रा, अजय सिंह यादव, उमेश खरे, अरुण पांडेय, मोहम्मद इरशाद, बृजेश खरे, डॉ. अनूप श्रीवास्तव,
  सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इवेंट संचालन में प्रसून सिंह, बुलंद प्रताप राय, वीरेंद्र कुशवाहा, बृजेश कुमार राकेश, सोनू, सुरेश सिंह, मुकेश सिंह, अरविंद गौतम, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, डॉ. अंजना सिंह, विमलेश पाल, अकील अब्बास, वशिष्ठ मुनि, धर्मेंद्र कुमार राठौर और अली अहमद, शैलेंद्र साहू, राजपाल, आनंद सोनकर, हसबीन अहमद, हरिश्चंद पटेल, सरिता यादव, डॉ. अंजना सिंह और सहित अन्य लोग सक्रिय रहे।

---

 *आज के परिणाम एक नजर में* 
**70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता : दूसरे दिन के पदक विजेता**
31 अक्टूबर 2026

**सब जूनियर बालक वर्ग**
- लंबी कूद : स्वर्ण पदक – आदित्य (सहारनपुर), रजत पदक – देवर्ष (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ), कांस्य पदक – मयंक (आगरा)।
- ऊंची कूद : स्वर्ण पदक – गौरव (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई), रजत पदक – आदित्य पाल (सहारनपुर), कांस्य पदक – कृष्णा (वाराणसी)।
- शॉटपुट : स्वर्ण पदक – विवेक (प्रयागराज), रजत पदक – अमन (गोरखपुर), कांस्य पदक – तरुण (मुरादाबाद)।

**सब जूनियर बालिका वर्ग**
- शॉटपुट : स्वर्ण पदक – मोहिनी (अयोध्या), रजत पदक – अंशिका (बरेली), कांस्य पदक – साक्षी (आगरा)।
- डिस्कस थ्रो : स्वर्ण पदक – सुषमा देवी (प्रयागराज), रजत पदक – प्रिया पटेल (वाराणसी), कांस्य पदक – हरिप्रिया (प्रयागराज)।

**जूनियर बालक वर्ग**
- 1500 मीटर दौड़ : स्वर्ण पदक – विनय (वाराणसी), रजत पदक – आदित्य यादव (वाराणसी), कांस्य पदक – अभिषेक राजपूत (अलीगढ़)।
- 3000 मीटर दौड़ : स्वर्ण पदक – नितिन सिंह (वाराणसी), रजत पदक – अभिनव (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई), कांस्य पदक – उत्सव (आजमगढ़)।
- 5 किमी पैदल चाल : स्वर्ण पदक – मोहम्मद हम्जा (अलीगढ़), रजत पदक – प्रसिद्धनाथ (गोरखपुर), कांस्य पदक – नवजोत राठी (मुरादाबाद)।
- शॉटपुट : स्वर्ण पदक – नवजोत राठी (मुरादाबाद), रजत पदक – हर्षित तोमर (मेरठ), कांस्य पदक – आलोक (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई)।
- ऊंची कूद : स्वर्ण पदक – अमित कुमार (प्रयागराज), रजत पदक – सचिवाल सिंह (प्रयागराज), कांस्य पदक – अभिज्ञान (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई)।

**जूनियर बालिका वर्ग**
- 3000 मीटर दौड़ : स्वर्ण पदक – दिव्या यादव (अयोध्या), रजत पदक – चांदनी (वाराणसी), कांस्य पदक – अर्चना (वाराणसी)।
- जैवलिन थ्रो : स्वर्ण पदक – प्रेक्षा पटेल (प्रयागराज), रजत पदक – नैंसी (प्रयागराज), कांस्य पदक – स्नेहा (विंध्याचल)।

**सीनियर बालक वर्ग**
- 3000 मीटर दौड़ : स्वर्ण पदक – राहुल (सहारनपुर), रजत पदक – अजय (आगरा), कांस्य पदक – मान सिंह (प्रयागराज)।
- ऊंची कूद : स्वर्ण पदक – दिव्यांशु (अयोध्या), रजत पदक – निशांत (सहारनपुर), कांस्य पदक – शिखर (आगरा)।
- लंबी कूद : स्वर्ण पदक – सागर (सहारनपुर), रजत पदक – गोविंद सिंह (मुरादाबाद), कांस्य पदक – यश्वेंद्र (आगरा)।

**सीनियर बालिका वर्ग**
- 3000 मीटर दौड़ : स्वर्ण पदक – प्रतिज्ञा (गोरखपुर), रजत पदक – सागरिका (मुरादाबाद), कांस्य पदक – मोनी (प्रयागराज)।
- 5 किमी पैदल चाल : स्वर्ण पदक – कीर्ति चौधरी (मेरठ), रजत पदक – शुभाश्री (सहारनपुर), कांस्य पदक – प्रियंका (गोरखपुर)।
- ट्रिपल जंप : स्वर्ण पदक – जगत नंदिनी (वाराणसी), रजत पदक – चन्द्रिका (मेरठ), कांस्य पदक – रितु सरोज (प्रयागराज) ने स्थान बनाए। कल तीसरे दिन प्रातः 7बजे दे खेल कार्यक्रम शुरू होंगे ।प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी तीन नवंबर तक चलेंगे।

उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351 
हिन्दी 
संवाद न्यूज
 उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने