उतरौला बलरामपुर-अधिवक्ता संघ उतरौला के चुनाव में प्रह्लाद यादव तीसरी बार अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। महामंत्री पद पर रवि शंकर मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोद सोनी ने अपनी जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर सर्वेश जायसवाल, बृजेश कुमार वर्मा व सत्यदेव चौधरी चुने गए। चुनाव अधिकारी शम्भू लाल गुप्त ने बताया कि गुरु वार को हुए मतदान में 290 में से 283 सदस्यों ने वोट डाले।
*किसे कितने वोट मिले* अध्यक्ष पद पर प्रह्लाद यादव को सर्वा धिक 185 मत मिले, जबकि विजय प्रकाश श्रीवास्तव को 81 और नरेन्द्र प्रताप वर्मा को 16 वोट मिले। महामंत्री पद पर रवि शंकर मिश्र को 145, मोहिबुल्लाह खान को 124 और राम देव मौर्य को 16 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सोनी को 103, कमल किशोर को 95 और चन्द्रभान मिश्र को 83 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर सर्वेशजाय सवाल को 148, बृजेश कुमार वर्मा को 138, सत्यदेव चौधरी को 133, सोनू गुप्ता को 124 और विनीश कुमार गुप्ता को 121 मत मिले। सर्वाधिक मत पाने वाले सर्वेश जायसवाल, बृजेश वर्मा व सत्यदेव चौधरी संयुक्त मंत्री चुने गए।
जीत के बाद अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी, और अधिवक्ता हित में कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know