दिनांक 29.04.2026 को पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना देवेंद्रनगर में अपराध क्रमांक 206/2026 पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में धारा 115(2), 137(2), 70(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 5(जी)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक बलात्कार का अपराध दर्ज कर गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की गई । विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता एवं 3(1)(ई), 3(2)(व), 3(2)(वा) एससी/एसटी एक्ट की धाराओं का समावेश किया गया प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू* के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एसडीओपी पन्ना एस.पी. सिहं बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के हुलिया के आधार पर आसपास के ग्रामों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाश की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बड़ागाँव बांध क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। संदेहियों से पूछताछ के दौरान आरोपियों से मेमोरेंडम कथन लिए गए, जिनमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया तथा एक अन्य सह-अभियुक्त की जानकारी भी दी। तत्पश्चात चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।  पूछताछ पर आरोपियों ने बताया की आरोपी जंगल मे पहले से मौजूद थे  जैसे ही युवक-युवती एकांत स्थान पर आये तो मौके का फायदा उठाकर युवक को बंधक बनाकर यवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।,इस दौरान आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करने का वीडियो भी बनाया गया साथ हि पीडिंता एवं उसके साथी से नगद रुपये एवं मोबाइल चॉदी की चैन छीन ले गये थे। जिसको पुलिस टीम द्वारा जप्त कर लिया गया है। 


*गिरफ्तार आरोपी—*

1. श्रीपाल गडारी, पिता राम सनेही गडारी, उम्र 27 वर्ष

2. शनि पाल, पिता संतोष पाल, उम्र 23 वर्ष

3. राहुल जैसवाल, पिता शारदा प्रसाद जैसवाल, उम्र 27 वर्ष

4. हेतराम उर्फ हितु पटेल, पिता भुराइयां पटेल, उम्र 59 वर्ष सभी आरोपी निवासी बड़ागाँव (रेस्ट हाउस के पास) हैं।

5. 

*जप्त सामग्री* - उक्त आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन, एक लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक साइकिल तथा पीड़िता से लूटा गया सामान (मोबाइल,चांदी की चेन एवं ₹10,000 नगदी) बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।

*सराहनीय योगदान-*  थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सोनम शर्मा, सहायक उप निरीक्षक बृजमोहन सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी यादव, आरक्षक धीरेंद्र सिंह, शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, सत्येंद्र बागड़ी, संतोष तोमर, बृजेंद्र रैकवार, अमित बागरी एवं रोहित बागरी एवं सायबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने