उतरौला बलरामपुर - शनिवार को तहसील सभागार में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, चक मार्ग,मार्ग अवरोध, पारिवारिक विवाद, पट्टा, पुलिस और बाढ़-कटान से जुड़ी दर्जनों शिकायतें आईं। अधिकारियों ने सभी मामलों का शत- प्रतिशत निस्तारण प्राथ मिकता पर करने के लिए सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कर निष्पक्षरिपोर्ट और गम्भीर मामलों को तत्कालउच्चाधिकारियों को भेजने के लिए कहा इस पर पुलिस अधीक्ष क ने पुलिस टीम को तत्त्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।प्रमुख प्रकरणों में पुरैना बुलन्द से शिक्षा मित्र के चुनाव लड़ने के विरोध में शिकायत, बभन पुरवा के निवासी सद्दाम हुसैन की बाढ़- कटान रोकने की मांग और बार एसोसिएशन का अतिक्रमण से सम्ब न्धित प्रार्थना पत्र शामि ल रहा।इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know