वायरल वीडियो: ब्लॉक बृजमनगंज के ग्राम सभा शिकारगढ़ टोला बसाहवा की सच्चाई
ब्लॉक बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा शिकारगढ़ के टोला बसाहवा से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाँव की सड़क बदहाल हालत में नजर आ रही है। हल्की सी बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर जलभराव इतना अधिक है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा कि “ग्राम सभा में विकास की नदियाँ बह रही हैं”, लेकिन हकीकत यह है कि बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को नसीब नहीं हो पा रही हैं।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक समाधान करता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने