मुशायरे में शिरकत करने जा रहे शायर सड़क हादसे में बाल-बाल बचे
जलालपुर, अंबेडकरनगर। बुधवार रात मिर्ज़ा गालिब स्कूल के पास मेन रोड पर एक ऑल्टो कार और डीजे लदी पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। कार में मशहूर शायर अज़्म शाकिर और मुशायरे के संचालक गैबी जौनपुरी सवार थे, जो नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित “एक शाम परिवार सब के नाम” मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। यह कार्यक्रम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह के परिवार की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी भीषण थी, जिससे ऑल्टो कार का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित रहा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर मदद में जुट गए।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, वहीं पिकअप में मौजूद लोग भी सकुशल हैं। हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
Author
![]() |
| जीवन |


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know