देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत
जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता: नवनियुक्त आयुक्त का स्पष्ट संदेश
गोण्डा 21 अप्रैल 2026: देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के आगमन पर मंगलवार को गोंडा के सर्किट हाउस में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। आयुक्त के आगमन पर सर्किट हाउस में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने की बात कही।
आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जायेगा, जिससे जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान अपर आयुक्त व संयुक्त विकास आयुक्त मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know