डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ज्ञानपुर भदोही के अधिवक्ता श्री विजय नारायण तिवारी निवासी बड़ागॉव जंगीगंज  भदोही, के होनहार बड़े पुत्र श्री  आशुतोष तिवारी बिहार  लोक सेवा आयोग पटना के अंतर्गत सम्पन्न प्रतियोगी परीक्षा परिणाम में 6वी रैंक प्राप्त कर डिप्टी एसपी  पद पर चयनित हुए है ।

श्री  आशुतोष तिवारी की सफलता पर जिले और परिवार में खुशियों का माहौल है बधाई देने वालो और शुभचिंतको में काफी प्रसन्नता है ज्ञात हो की आशुतोष तिवारी ने लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज  की प्रतियोगी परीक्षा को पास कर 8वी रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर वर्तमान में हंडिया तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत है अधिवक्ता श्री विजय नारायण तिवारी ने अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा और परवरिश के साथ जीवन में अच्छे कर्म करने के लिए सदैव प्रेरित किया, समय की कीमत का एहसास समय समय पर कराते रहे जिसका बच्चो ने पिता के आदेश का अक्षरशः पालन किया । 

जिसके परिणाम स्वरूप दूसरे बेटे का चयन अप्रैल 2026 में   भारत सरकार के वित्त मंत्रालय विभाग के अंतर्गत एक प्रमुख आर्थिक जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) जो मनी लॉन्ड्रिंग रोकना: काले धन को सफेद करने (Money Laundering) के मामलों की जांच करती है में सहायक विधिक सलाहकार के पद पर चयन हुआ है ।

बच्चो से जब पूछा गया की इस सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगे बच्चो ने एक लय में कहा की माता, पिता, गुरुजनों का आशीर्वाद सभी शुभचिंतको का आशीर्वाद शुभकामना है ।

ये बाते सुनने में आती है की अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है अधिवक्ता कितना ही आर्थिक रूप से कमजोर क्यों न हो लेकिन अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाता है ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने