कर्नलगंज नगर पालिका के दो वार्डों में उपचुनाव की मतगणना 7 मई को तहसील परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू
गोंडा। कर्नलगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 16 (सकरौरा) और वार्ड संख्या 25 (भैरवनाथपुरम) में सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव का मतदान 5 मई 2026 को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। दोनों वार्डों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
वार्ड 16 (सकरौरा) के लिए मतदान कंपोजिट विद्यालय बालक रामपुरवा, कर्नलगंज में कराया गया, जबकि वार्ड 25 (भैरवनाथपुरम) के लिए कन्हैयालाल इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
अब दोनों वार्डों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 7 मई 2026, गुरुवार को होगा। मतगणना तहसील कर्नलगंज परिसर स्थित लेखपाल कक्ष में सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। प्रशासन ने मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।
वार्ड संख्या 25 में साजिद सिद्दीकी और राहत के बीच मुकाबला है, जबकि वार्ड संख्या 16 में अक़बाल आलम और साबिर सलमान आमने-सामने हैं। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है।
प्रशासन का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अब सभी की निगाहें 7 मई को आने वाले परिणामों पर टिकी है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know