महाविद्यालय के छात्राओं की ऐतिहासिक सफलताः CUET (PG) 2026 में शीर्ष स्थान
आचार्य नरेन्द्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बभनान से बी०एस-सी० अन्तिम वर्ष/सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान विषय की दो छात्राओं, काजल कश्यप (आत्मजा श्री राम सुरेश कश्यप, निवासी हलुआ बाजार, बेलभरिया जंगल, जिला-बस्ती) एवं शालिनी प्रजापति (आत्मजा श्री मुन्नालाल प्रजापति, निवासी ग्राम व पोस्ट बेलभरिया जंगल, जिला-बस्ती) ने Common University Entrance Test (CUET) 2026 (वनस्पति विज्ञान) में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश में क्रमशः प्रथम (All India Rank 1) एवं तृतीय (All India Rank 3) स्थान प्राप्त किया है। इससे इनके माता-पिता, गुरूजन, गाँव, जिला व महाविद्यालय गौरवान्वित हुए हैं। अत्यन्त पिछड़े क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश के किसान परिवार की इन दोनों छात्राओं ने पूरे देश में पहला व तीसरा स्थान लाकर यह सिद्ध किया कि प्रतिभायें बड़े शहरों / संसाधनों की मोहताज़ नहीं होतीं। महाविद्यालय प्रशासन ने इन छात्राओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know