प्रदेश के लाखों लाख शिक्षकों मे हर्ष का माहौल,जताया सीएम का आभार
विभागीय टेट (स्पेशल टेट) का आदेश हुआ जारी
टेट प्रभावित शिक्षकों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विभागीय टेट की तैयारी संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी का हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है की यह बहुत शानदार कदम हैसभी शिक्षकों की तरफ से धन्यवाद।
उन्होंने बताया की शिक्षक एम एल सी सरंक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , माननीय एमएलसी श्री राज बहादुर सिंह चंदेल जी, के नेतृत्व में लाखों लाख शिक्षकों के जीवन से जुड़े इस प्रकरण पर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी से हुई वार्ता में मेरे साथ रहे आदरणीय प्रांतीय संयुक्त महामंत्री श्री अमित सिंह जी एवं सहयोग कर रही पूरी टीम का प्रदेश के सभी शिक्षकों की तरफ से बहुत धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता हुँ ।
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में श्रीमान प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा श्री पार्थ सारथी सिंह शर्मा जी द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ किए जाने पर बहुत बड़ा कदम बताया है।
उन्हें प्रदेश के लाखों लाख शिक्षकों ने बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है
........
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know