उतरौला बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारीउतरौला राघवेन्द्र सिंह ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओ को गम्भीरता पूर्वक से सुनीं।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, धोखा धड़ी, महिला उत्पीड़न के अलावा अन्य शिकायतें सामने आईं। क्षेत्राधिकारी उतरौला ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यान पूर्व क से सुनते हुए गूगल मीट के माध्यम से सम्बन्धित थाना प्रभारि यों को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।क्षेत्राधि कारी ने राजस्व से सम्बन्धी विवादों को शीघ्र निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर स्थलीय निरीक्षण कराकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे समय बद्ध, प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही करें, जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।सोशल मीडिया सेल कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने बताया कि यह जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के निराकर ण में पुलिस प्रशासन की संवेदन शीलता और तत्परता का एक प्रतीक है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know