उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत मधुपुर में बुधवार की रात्रि में केन्द्र सरकार के सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण एवं जन विश्वा स के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "रात्रि में चौपाल" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधा यक राम प्रताप वर्मा ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और को सुना। चौपाल में ग्राम वासियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गम्भीरता पूर्वक से सुना गया। इस दौरान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योज नाओं की जानकारी की भी साझा की गई। ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेय जल, आवास और अन्य सरकारी योजना ओं से जुड़े मुद्दे को भी रखा। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। इस कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने कहा कि "जनता का विश्वास, स्नेह एवं सहयोग ही जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा माना जाता है"। इस कार्यक्रम के मौके खण्ड विकास अधिकारी उतरौला अवनीन्द्र कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, ग्राम प्रधान अमरनाथ वर्मा, ग्राम प्रधान जशवंत प्रसाद वर्मा, विधान सभा संयो जक सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार वर्मा के अलावा भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्य कर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know