बलरामपुर - आज ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के दिन बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल एवं पावर प्लांट के अधिकारियों - कर्मचारियों के सहयोग से बलरामपुर उतरौला रोड के फैक्ट्री मोड़ पर प्रसाद वितरण किया गया। बजाज देवालय के मुख्य पुजारी मयंकेश पति त्रिपाठी ने चीनी मिल एवम पावर प्लांट के दोनों यूनिट हेड श्याम सिंह, समीर साबत ने हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण तथा आरती कराकर प्रसाद वितरण का शुभारम्भ कराया। गन्ना विकास समिति बलरामपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि रणवीर सिंह रन्नु भी उपस्थित थे उन्होंने भी प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर केन हेड दिनेश शर्मा, आशीष जायसवाल फैक्ट्री मैनेजर बृजेश चंद्र मण्डल, पावर प्लांट के महाप्रबंधक मानव संसाधन, प्रमोद त्रिपाठी , प्रशासनिक अधिकारी वैभव सिंह , सुनील यादव, साजन सिंह,अशोक पांडे, आशीष दुबे , सुधीर श्रीवास्तव , प्रभाकर दुबे, आदि मिल के की भक्त गण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know