जलालपुर, अम्बेडकर नगर । ब्लॉक जलालपुर स्थित प्रतिष्ठित डवाकरा हॉल में राज्य कर विभाग द्वारा ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।  डिप्टी कमिश्नर पशुपति प्रताप सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए नए जीएसटी प्रावधानों, बेहद आसान पंजीकरण प्रक्रिया, तथा कर अनुपालन से होने वाले दीर्घकालिक लाभों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर व्यवस्था को सरल और व्यापारी अनुकूल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने व्यापारियों की हर समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और जल्द से जल्द निराकरण का पूर्ण आश्वासन दिया। इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर रविन्द्र कुमार तथा राज्य कर अधिकारी इन्द्र प्रताप सिंह ने भी व्यापारियों के विभिन्न सवालों के तार्किक एवं संतोषजनक जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। व्यापारियों ने खुलकर अपनी समस्याएँ रखीं और विभागीय अधिकारियों ने हर प्रश्न का उत्तर दिया।इस अवसर पर स्वर्णकार प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि , मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल गुप्त, विनोद मेहरोत्रा, मानिक चन्द सोनी, कुलदीप अग्रहरिआलोक बाजोरिया, तफ़सील अहमद, आत्माराम गुप्ता, सोनू गौड,  दुर्गेश गुप्ता और रिन्नु गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इस संवाद कार्यक्रम ने स्थानीय व्यापारियों में अपार उत्साह पैदा कर दिया। कर विभाग ने अधिक से अधिक व्यापारियों को पंजीकरण कराने तथा स्वैच्छिक कर भुगतान के लिए प्रेरित किया, जिससे क्षेत्र में कर संस्कृति को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है। पूरा आयोजन व्यापारियों और प्रशासन के बीच एक सकारात्मक और भरोसेमंद संवाद स्थापित करने का सशक्त उदाहरण बन गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने